{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में जल्द होगी कंडक्टर के पदों पर बड़ी भर्ती, HSSC को भेजी गई मांग

 
Naya Haryana : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा में जल्द ही कंडक्टर के पदों पर बड़ी भर्ती होने वाली है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से कंडक्टर भर्ती के लिए तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग 2397 परिचालक के पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा HSSC को भर्ती से संबंधित मांग भेज दी गई है। राज्य परिवहन विभाग निदेशालय के ओर से विभाग को यह मांग भेजी गई है।

हजार नई बसें

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया को स्वीकृति मिल सकती है। निदेशक की तरफ से मांग पत्र भेजा जा चुका है। विभाग इस वित्त वर्ष में 1000 नई बसों को खरीदेगा। इसी प्रकार से सिटी बसों के संचालन के लिए भी 375 इलेक्ट्रिक बसों की संख्या रहेगी। लगभग 68 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। Haryana News

भेजा गया लेटर

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में भविष्य में परिचालकों की जरूरत को देखते हुए विभाग ने संबंधित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आयोग को लेटर भेज दिया है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पदों पर भर्ती के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।