हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में HTET 2024 का रिकॉर्ड डिस्ट्रॉय करने पर बड़ा विवाद, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 का रिकॉर्ड डिस्ट्रॉय करने को लेकर आज वीरवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक तरफ बोर्ड प्रशासन रिकॉर्ड डिस्ट्रॉय करना चाहता है। वहीं कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। जिसके कारण कर्मचारियों ने हड़ताल पर कर दी।
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि HTET-2024 के तीनों लेवल में कुल 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसका रिजल्ट करीब 14 प्रतिशत रहा। इनमें से जिनमें से करीब 47 हजार परीक्षार्थियों को को सफलता मिली थी। रिजल्ट 101 दिन बाद जारी किया गया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, लेवल-1 यानी प्राइमरी टीचर व लेवल-2 यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर में क्रमशः 16.2 व 16.4% विद्यार्थी सफल हुए। जबकि लेवल-3 यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा में सिर्फ 9.6 प्रतिशत को ही सफलता मिली। HTET पास करने का मतलब सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं है, बल्कि सरकारी भर्ती में आवेदन करने की पात्रता भर है। अगले महीने से HTET-2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।