{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

*मानसून सीजन के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा ना हो,अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश* 

 

बहादुरगढ़, 15 जुलाई।* मानसून सीजन के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन उपायों को लेकर बुधवार को डीसी वर्षा खांगवाल और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसी किशोर क्षीर सागर लक्ष्मण के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अधिकारियों की टीम ने मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस बीच सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन ईसान सिवाच ने टीम को विस्तार से जानकारी दी।

*बरसात सीजन में ड्रेन में बह रहे पानी के जलस्तर की मोनिटरिंग जरूरी*

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन मानसून सीजन के दौरान पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मानूसन सीजन के चलते ड्रेन के तटबंधों को मजबूत किया गया है,ताकि भविष्य में ड्रेन के ओवरफ्लो जैसी स्थिति ना बन पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात सीजन में ड्रेन में बह रहे पानी के जलस्तर को मोनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

*ड्रेन में किसी प्रकार का अवरोध न रहे और जल निकासी व्यवस्था रहे सुचारू*

डीसी ने निरीक्षण के दौरान ड्रेन की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता, सफाई कार्य तथा संभावित संवेदनशील स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में किसी प्रकार का अवरोध न रहे और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए, ताकि भारी वर्षा की स्थिति में आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

*नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता* 

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सामान्य जनजीवन को प्रभावित होने से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी आवश्यकता हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ड्रेन और नालों की सफाई समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए तथा जल निकासी से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल समाधान किया जाए। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम नजफगढ सुनभ सिंह,डीएफओ साहिती रेड्डी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।