{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में फिर U-TURN लेगा मौसम, इस दिन से तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश

 
Naya Haryana , Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। हरियाणा में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। ऐसे में आइए जानते हैं, इस गर्मी से कब तक राहत मिलेगी। 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में दिन के साथ अब रातें भी बेचैन करने वाली होने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक हरियाणा के कई जिलों में लू और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार राज्य के 13 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 शहरों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म की चेतावनी दी है। Haryana Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल तक लू का असर जारी रहेगा। हालांकि 26 अप्रैल की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। वहीं 26 और 27 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।   

24 अप्रैल को हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ेगा और कुछ इलाकों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। 25 अप्रैल को गर्मी का असर और बढ़ सकता है। दोपहर के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे धूलभरी स्थिति बन सकती है। Haryana Weather Update

जानकारी के मुताबिक, 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही धूलभरी आंधी चलेगी और साथ ही बारिश होगी। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। 28 अप्रैल की भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। Haryana Weather Update

जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को  मौसम फिर से साफ हो सकता है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  30 अप्रैल को दिन भी गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।