हरियाणा में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन आंधी बारिश की संभावना Haryana Weather
आने वाले 2 दिनों के लिए आंधी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। आइए देखें हरियाणा के मौसम की नई रिपोर्ट के बारें में...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
14 अप्रैल, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 15 व 16 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहने परंतु 17 व 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है।
राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 17 अप्रैल व 18 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। परंतु इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से 19 व 20 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार