हरियाणा में GJU के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल, आदेश जारी
Apr 28, 2026, 16:23 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार की गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के कार्यकाल को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने उनके कार्यकाल को विस्तार देने की अधिसूचना जारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजभवन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रो. बिश्नोई का वर्तमान कार्यकाल 2 मई 2026 से अगले आदेशों तक बढ़ा दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह विस्तार आवश्यकता के तहत प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए दिया गया है। Haryana News
अधिसूचना के मुताबिक, प्रो. बिश्नोई तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कि नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती या फिर आगामी कोई सरकारी आदेश जारी नहीं होता।
आदेश की कॉपी…