कुरुक्षेत्र से चलकर दिल्ली से रवाना होगी ट्रेन, फरीदाबाद के श्रद्धालु भी होंगे लाभांवित
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए करेंगे रवाना
May 4, 2026, 17:50 IST
फरीदाबाद, 04 मई। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के तहत आस्था और श्रद्धा की एक नई कड़ी जुड़ने जा रही है। उपायुक्त (डीसी)आयुष सिन्हा ने जानकारी दी कि आगामी 05 मई 2026 को कुरुक्षेत्र जंक्शन से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए 'भारत गौरव' विशेष पर्यटक ट्रेन रवाना की जाएगी। इस पावन यात्रा को कुरुक्षेत्र से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए दिल्ली-सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम स्वयं उपस्थित रहकर यात्रियों का आत्मीय स्वागत करेंगे।
यह विशेष ट्रेन कुरुक्षेत्र से दोपहर 03:00 बजे प्रस्थान कर करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे प्रमुख पड़ावों से होते हुए शाम 06:25 बजे दिल्ली-सफदरजंग पहुंचेगी। इस आध्यात्मिक यात्रा में प्रदेश के 9 जिलों के श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं, जिनमें फरीदाबाद से 26 और पलवल के 16 यात्री दिल्ली-सफदरजंग स्टेशन से इस दल का हिस्सा बनेंगे। विभिन्न जिलों से करीब 815 यात्री इस पावन यात्रा का लाभ लेंगे। यात्रा को जारी रखते हुए यह ट्रेन 07 मई 2026 को सुबह हजूर साहिब पहुंचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजन का पर्याप्त समय मिलेगा। आध्यात्मिक शांति का अनुभव करने के पश्चात, यह दल 08 मई की रात्रि को वापसी की यात्रा शुरू करेगा और 10 मई की सुबह तक पुनः कुरुक्षेत्र जंक्शन लौट आएगा। प्रशासन ने इस यात्रा को सुरक्षित और गरिमामयी बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा मानकों और रेलवे के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।