हरियाणा में ग्रुप-D के खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, HSSC पोर्टल पर 31 मई तक की टाइमलाइन
Updated: May 13, 2026, 20:45 IST
Naya Haryana : हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों और अन्य सरकारी एजेंसियों में खाली पड़े ग्रुप-D के नियमित पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इसके तहत चौकीदार और स्वीपर के पदों को छोड़कर अन्य सभी रिक्त नियमित ग्रुप-D पद HSSC के माध्यम से भरे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक निकायों तथा राज्य सरकार के स्वामित्व और नियंत्रण वाली अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को रिक्त पदों की नई मांग 31 मई, 2026 तक HSSC के पोर्टल अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। Haryana News
CS के लेटर की कॉपी...
डिटेल भी मांगी
जानकारी के मुताबिक, विभागों को स्वीकृत पदों, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों और हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों द्वारा भरे गए पदों का विवरण देने के भी निर्देश दिए गए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा, 5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अनुबंध कर्मचारियों और 5 वर्ष की सेवा पूरी नहीं करने वाले कर्मचारियों का अलग-अलग विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।