{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत और पंचकूला से खत्म होगी जाम की समस्या, जल्द शुरू होने वाला है ये काम

 
Haryana News: हरियाणा के दो शहरों के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, सोनीपत और पंचकूला में अब चंडीगढ़ की तर्ज पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा। इसके लिए दोनों शहरों में इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई दोनों अलग-अलग मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठकों में इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगाई गई है। इसके अलावा दोनों शहरों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिससे ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर ऑनलाइन चालान कटेंगे। यह काम 9 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था पंचकूला और सोनीपत शहर में बनेगी। इस योजना में AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स के साथ सीसीटीवी निगरानी होगी। इसके अलावा यातायात नियंत्रण सिस्टम, नंबर प्लेट पहचान, लाल बत्ती उल्लंघन का पता लगाना, स्वचालित यातायात काउंटर और वर्गीकरण (एटीसीसी), आपातकालीन कॉल बॉक्स, अनाउंसमेंट सिस्टम भी होगा। बैठक में कई विकास कार्यों को भी दी गई मंजूरी वहीं इस बैठक में अन्य कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। पंचकूला के लिए चालू वित्त वर्ष के लिए 587.94 तो वहीं सोनीपत महानगर क्षेत्र में विकास के लिए 349.80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है । इसके अलावा  पंचकूला के सेक्टर-32में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई।