Haryana: हरियाणा में इन शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा, सरकार ने जारी किया ये आदेश
Jun 15, 2025, 21:58 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अनुबंधित TGT, कला शिक्षक और शारीरिक शिक्षा सहायक के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने 30 जून 2025 के बाद इन शिक्षकों के अनुबंध को न बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे साफ हो गया है कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर ये शिक्षक अब विद्यार्थियों को पढ़ाते नजर नहीं आएंगे। 30 जून के बाद सेवाएं समाप्त मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में महानिदेशक, प्राथमिक शिक्षा द्वारा सभी जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 जून के बाद सरप्लस घोषित सभी TGT, कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षा सहायकों की सेवाएं समाप्त की जाएं। पिछले महीने भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से कार्यरत 679 TGT को सरप्लस घोषित कर 1 अप्रैल को हटा दिया गया था। Haryana News आदेश जारी जानकारी के मुताबिक, मामले पर विवाद बढ़ने पर हरियाणा सरकार ने 28 अप्रैल को आदेश जारी कर न केवल स्कूल को पुन: परिवर्तित करने का आदेश दिया, बल्कि अनुबंध को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया। साथ ही सभी शारीरिक शिक्षा अनुबंधों को भी 1 साल के लिए बढ़ा दिया। Haryana News ये अध्यापक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 1,500 शारीरिक शिक्षा सहायक और 500 कला अध्यापक, जिन्हें पिछली हुड्डा सरकार में भर्ती अनियमितताओं के कारण अदालत के आदेश से हटा दिया गया था। अब एचकेआरएन अनुबंधों के तहत काम कर रहे हैं। Haryana News जानकारी के मुताबिक, ट्रेजरी विभाग ने शिक्षा विभाग द्वारा एक वर्ष के लिए नियुक्त शिक्षकों के लिए सीधे अनुबंध विस्तार से इनकार कर दिया है। हाल ही में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के आदेश पर एचकेआरएनएल के तहत रखे गए सभी कर्मचारियों के अनुबंध 30 जून तक बढ़ा दिए गए थे।