{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में नगर-निगम चुनाव डेट का आज होगा ऐलान, कुछ ही देर में आयोग करेगा प्रेस कान्फ्रेंस

 

Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग आज तारीखों का ऐलान करने वाला है। सुबह साढे 11 बजे अपने ऑफिस में चुनाव आयोग प्रेस कान्फ्रेंस शेडयूल जारी करेगा। मतदान की तारीख मई माह के प्रथम सप्ताह में रह सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस-BJP अपनी पूरी तैयारी कर चुकी हैं। दोनों ही पार्टियां अपने अंबाला-सोनीपत व पंचकूला के लिए प्रभारी नियुक्त कर चुकी हैं। कांग्रेस तो मेयर व पार्षद के भावी कैंडिडेट से बॉयोडेटा भी ले चुका है। पंचकूला के लिए बनाई गई कमेटी में सांसद वरूण चौधरी, MLA चंद्रमोहन को शामिल किया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के CLP लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी, जिसके लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। हालांकि पंचकूला में कांग्रेस फिलहाल अंर्तकलह से जूझ रही है। मेयर के संभावित 4 कैंडिडेट को शो-काज नोटिस भी MLA की शिकायत पर जारी हुए हैं। ऐसे में उनके लिए परिस्थतियां सही नहीं हैं।

किस-किस शहर में होंगे चुनाव…

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में BC-B की महिला के लिए पहली बार मेयर पद आरक्षित हुआ है। अंबाला में BC-B महिला के लिए सीट रिजर्व हुई है। वहीं पंचकूला व सोनीपत को सामान्य सीट रखा गया है। इससे पहले पानीपत में BC-B कैटेगिरी से संबंध रखने वाली कोमल सैनी मेयर हैं। Haryana News

बता दें कि, पानीपत मेयर की सीट महिला के रिजर्व थी। तब BJP ने जनरल कैटेगिरी महिला सीट होते हुए BC-B वर्ग की कोमल सैनी को प्रत्याशी बनाया था।

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका सांपला, उकलाना व धारूहेड़ा में प्रधान के पदों को आरक्षित करने के लिए नियमों में वर्णित गठित समिति की बैठक में फैसला लिया गया। इसमें रोटेशन और अनुसूचित जाति की जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशत के आधार पर नगर परिषद रेवाड़ी में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। यह अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिकाओं सांपला, उकलाना और धारूहेड़ा में ड्रा ऑफ लॉट से आरक्षण घोषित किया गया। इनमें नगर पालिका उकलाना में प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा छह निकायों में उपचुनाव भी होंगे, जिनमें टोहाना, झज्जर, राजौंद, कनीना, तरावड़ी, साढौरा और करनाल शामिल हैं। इन निकायों में एक-एक वार्ड पार्षद के चुनाव होंगे।

चुनाव वाले तीनों नगर निगमों की स्थिति...

पंचकूला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने 2020 में मेयर पद हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। यहां से मेयर का चुनाव BJP उम्मीदवार कुलभूषण गोयल ने जीता था। कुलभूषण गोयल को कुल 49860 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 47 हजार 803 वोट मिले। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला में 2 मार्च को नगर निगम चुनाव हुए थे। वोटिंग के दस दिन बाद यानी 12 मार्च को आए परिणाम में BJP ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। BJP की प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने कांग्रेस की अमीषा सचदेवा को 20 हजार से भी अधिक मार्जिन से हराया था। 14 राउंड की वोटिंग के बाद 40 हजार 620 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अमीषा सचदेवा सिर्फ 20 हजार 133 वोट हासिल कर पाई थीं।

सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए मार्च 2025 में उप चुनाव हुए थे। इस चुनाव में BJP प्रत्याशी राजीव जैन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने मेयर उपचुनाव में कांग्रेस के कमल दिवान को 34,749 वोटों से हरा दिया था।

आरक्षण की क्या स्थिति

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। इनमें से आठ के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। तीन नगर निगमों का कार्यकाल इसी माह पूरा हुआ है। फरीदाबाद नगर निगम महिला और गुरुग्राम नगर निगम BC-A कैटेगरी की महिला के लिए आरक्षित है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर में मेयर का पद SC कैटेगरी महिला और रोहतक में नगर निगम मेयर का पद SC कैटेगरी के पुरुष के लिए रिजर्व है। बाकी के पांच निगम हिसार, करनाल, मानेसर और पानीपत सामान्य वर्ग के लिए हैं।