{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें :-  विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

रोहतक, 05 जुलाई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा का जो मार्ग देश को दिखाया, उसी मार्ग पर चलकर विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है। बाबा साहब का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विकास एवं पंचायत मंत्री रविवार को रोहतक जिला के गांव बैंसी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने की। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व पहलवान दीपक हुड्डा, महंत सतीश दास, सरपंच अमन जांगड़ा, डॉ. अशोक रंगा, जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप अजायब, लाखन माजरा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान व मुकेश खत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कराया गया, उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला तथा उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है तथा मेक इन इंडिया के माध्यम से रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना तथा नागरिकता संशोधन कानून जैसे निर्णय राष्ट्रहित में लिए गए हैं।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से शुरू की गई वीबी-जी-राम-जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 318 प्रकार के विकास कार्य कराए जा सकेंगे। योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 590.19 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार के अंशदान सहित लगभग 983 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग के तहत हरियाणा को लगभग 8,260 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनमें वर्ष 2026-27 के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मनरेगा के तहत अब रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी बढ़ाकर 409 रुपये प्रतिदिन की गई है तथा मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। यदि निर्धारित समय में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता तो पात्र श्रमिकों को नियमानुसार मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जुर्माना भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है तथा लाखों महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुपालन करने की इच्छुक महिलाओं को ग्राम पंचायत की भूमि लीज पर उपलब्ध कराने की योजना भी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से पहले पंचायत भूमि पर बने पात्र मकानों को नियमानुसार मालिकाना हक देने की प्रक्रिया चल रही है तथा इसके अधिकार जिला उपायुक्तों को सौंपे जा रहे हैं ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ग्राम पंचायतों को गौशालाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने, ई-लाइब्रेरी, इंडोर जिम, महिला सांस्कृतिक केंद्र तथा बड़े सामुदायिक केंद्र स्थापित करने जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों की आबादी के अनुसार 65 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा फिरनी, खेतों के रास्तों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।
कृष्ण लाल पंवार ने गांव बैंसी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के निर्माण हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा शहीद भगत सिंह भवन, यज्ञशाला भवन, चौपाल निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा प्रस्ताव भेजते ही खेतों के रास्तों सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
बॉक्स :-
- सामाजिक न्याय और आत्म सम्मान के योद्धा थे डॉ. अंबेडकर :- रामचंद्र जांगड़ा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के सबसे बड़े योद्धा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। उनका जीवन शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता स्थापित करने के लिए अनेक ऐतिहासिक आंदोलन चलाए तथा महिलाओं की शिक्षा, स्वाभिमान और सामाजिक सुधार पर विशेष बल दिया। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं आयोजकों ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत किया तथा गांव के विकास से संबंधित मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गांव के समान विकास के लिए कार्य कर रही है।बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें :-  विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- बैंसी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा
रोहतक, 05 जुलाई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा का जो मार्ग देश को दिखाया, उसी मार्ग पर चलकर विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है। बाबा साहब का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विकास एवं पंचायत मंत्री रविवार को रोहतक जिला के गांव बैंसी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने की। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व पहलवान दीपक हुड्डा, महंत सतीश दास, सरपंच अमन जांगड़ा, डॉ. अशोक रंगा, जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप अजायब, लाखन माजरा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान व मुकेश खत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कराया गया, उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला तथा उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है तथा मेक इन इंडिया के माध्यम से रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना तथा नागरिकता संशोधन कानून जैसे निर्णय राष्ट्रहित में लिए गए हैं।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से शुरू की गई वीबी-जी-राम-जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 318 प्रकार के विकास कार्य कराए जा सकेंगे। योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 590.19 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार के अंशदान सहित लगभग 983 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग के तहत हरियाणा को लगभग 8,260 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनमें वर्ष 2026-27 के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मनरेगा के तहत अब रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी बढ़ाकर 409 रुपये प्रतिदिन की गई है तथा मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। यदि निर्धारित समय में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता तो पात्र श्रमिकों को नियमानुसार मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जुर्माना भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है तथा लाखों महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुपालन करने की इच्छुक महिलाओं को ग्राम पंचायत की भूमि लीज पर उपलब्ध कराने की योजना भी लागू की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से पहले पंचायत भूमि पर बने पात्र मकानों को नियमानुसार मालिकाना हक देने की प्रक्रिया चल रही है तथा इसके अधिकार जिला उपायुक्तों को सौंपे जा रहे हैं ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ग्राम पंचायतों को गौशालाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने, ई-लाइब्रेरी, इंडोर जिम, महिला सांस्कृतिक केंद्र तथा बड़े सामुदायिक केंद्र स्थापित करने जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों की आबादी के अनुसार 65 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा फिरनी, खेतों के रास्तों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।
कृष्ण लाल पंवार ने गांव बैंसी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन के निर्माण हेतु 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा शहीद भगत सिंह भवन, यज्ञशाला भवन, चौपाल निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा प्रस्ताव भेजते ही खेतों के रास्तों सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
बॉक्स :-
- सामाजिक न्याय और आत्म सम्मान के योद्धा थे डॉ. अंबेडकर :- रामचंद्र जांगड़ा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के सबसे बड़े योद्धा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। उनका जीवन शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता स्थापित करने के लिए अनेक ऐतिहासिक आंदोलन चलाए तथा महिलाओं की शिक्षा, स्वाभिमान और सामाजिक सुधार पर विशेष बल दिया। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं आयोजकों ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत किया तथा गांव के विकास से संबंधित मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गांव के समान विकास के लिए कार्य कर रही है।