{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत सभी स्थानीय निकायों में विशेष सफाई अभियान जारी

 

सिरसा, 19 जुलाई।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत जिला की सभी शहरी स्थानीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान जारी है। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, मुख्य सडक़ों, बाजारों, पार्कों, नालियों तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यापक सफाई करवाई जा रही है, ताकि शहरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने बताया कि अभियान के तहत नगर परिषद सिरसा, नगर पालिका ऐलनाबाद, नगर परिषद डबवाली, नगर पालिका रानियां, नगर पालिका कालांवाली में विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी है। सफाई कर्मचारियों की टीमों द्वारा कूड़े का नियमित उठान, नालियों की सफाई, झाडिय़ों की कटाई तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। नागरिक अपने आसपास सफाई बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें। उन्होंने कहा कि सभी स्थानीय निकायों में अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बना रहे।