{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में गन कल्चर और अश्लीलता बढ़ाने वाले गानों पर लगेगा ब्रेक; महिला आयोग ने की पत्र लिखकर सरकार से सिफारिश

 
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जल्द ही गन कल्चर और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले हरियाणवी गानों पर दोबारा से सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने CM सैनी को पत्र लिखकर ऐसे गानों और उनसे जुड़े कलाकारों के कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए ठोस नीति बनाने का अनुरोध किया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आयोग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाल के वर्षों में हरियाणवी गानों में हथियारों (गन कल्चर), हिंसा और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का चलन तेजी से बढ़ा है। इन गानों का युवा पीढ़ी, खासकर स्कूली और कॉलेज छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।

लग सकती है रोक

मिली जानकारी के अनुसार, महिला आयोग ने साफ कहा कि ऐसे गाने न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि अपराध और आक्रामक व्यवहार को भी बढ़ावा देते हैं। आयोग का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर परोसा जा रहा यह कंटेंट समाज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आयोग ने सुझाव दिया है कि जिन कलाकारों के गानों में अश्लीलता, हिंसा या गन कल्चर को बढ़ावा दिया जाता है, उनके लाइव शो और कार्यक्रमों पर भी हरियाणा में प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

कड़े नियम और मॉनिटरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, पत्र में सरकार से मांग की गई है कि ऐसे कंटेंट पर नजर रखने के लिए सख्त मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाए। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। Haryana News

अभियान चलाने की अपील

जानकारी के मुताबिक, महिला आयोग ने यह भी कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि वे ऐसे गानों के दुष्प्रभाव को समझ सकें और सकारात्मक कंटेंट की ओर आकर्षित हों। रेणु भाटिया ने उम्मीद जताई कि CM सैनी इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाएंगे, जिससे प्रदेश में स्वस्थ और सम्मानजनक सांस्कृतिक माहौल बनाया जा सके। Haryana News

बैन हो चुके 67 गाने

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने 67 गानों को आपत्तिजनक करार पहले ही बेन कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इन गानों को सार्वजनिक मंचों पर नहीं बजा स्कटें है और अगर इन गानों के गायक किसी कार्यक्रम या कॉन्सर्ट में इन गानों को गाएंगे तो उनके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश है।