{"vars":{"id": "128336:4984"}}

     Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट होंगे, परिवार ने किराए पर दी Property

 
Sonali Phogat: हिसार की मशहूर टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट हो सकेंगे। इतना ही नहीं इस फार्म हाउस मं इसके अलावा पूल पार्टी, शादियां, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी , गेट-टू-गेदर, लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर पार्टी भी हो सकेगी।

सोनाली फोगाट के परिवार ने इस फार्म को किराए पर दे दिया है। इस फार्म का नाम  ‘हुकुम सा’ फार्म रख दिया गया है।  इस फार्म हाउस से हुई कमाई का परिवार बेटी यशोधरा की पढ़ाई पर खर्च करेगा।

बता दें कि यशोधरा दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही है। सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि उन्होंने पहले ही इसे किराए पर चढ़ाने का फैसला लिया था। इसमें फर्म द्वारा कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। इस फॉर्म हाउस से कमाई करना उनका मकसद नहीं है बल्कि बहन की बनाई धरोहर को संजोए रखना है।

फार्म हाउस में लग्जरी रूम, पूल मौजूद
इस फार्म हाउस में लग्जरी रूम और 125 लोगों के नहाने की क्षमता वाला स्विमिंग पूल है।  इसके अलावा ट्रेडिशनल स्टाइल में यहां चार हट बनी है। इसके अंदर एक पुराने आर्केटेक्टर के हिसाब से हवेली बनी है। फार्म हाउस के अंदर ओपर स्पेश है जहां शादियों के कार्यक्रम हो रहे हैं।