{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Small Savings Scheme: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना PPF से लेकर सुकन्या समेत ये अकाउंट हो सकते हैं बंद

 
 

Small Savings Scheme: वित्त वर्ष  2025-26 खत्म होने में ज्यादा समय बचा नहीं है। ऐसे में टैक्स सेविंग योजनाों में इनवेस्ट करने वालों के लिए 31 मार्च अहम तारीख है। खासकर PPF, NPS, SSY के खाताधारकों को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वे अपने अकाउंट में न्यूनतम राशि जरूर जमा करां दें।  अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद हो सकता है।

क्या है डिटेल
PPF अकाउंट में हर साल कम से कम 500 रुपये जमा होना जरूरी है। अगर खाताधारक यह न्यूनतम राशि जमान नहीं कराता तो अकाउंट बंद हो जाता है. ऐसे में खाते से न तो लोन लिया जा सकता है और न ही पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि बाद में अकाउंट सक्रिय कराया जा सकता है। लेकिन इसके लिए हर डिफॉल्ट वर्ष के लिए 500 रुपये की जमा राशि के साथ 50 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है।

बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में भी न्यूनतम निवेश जरूरी है। इस स्कीम के तहत हर वित्त वर्ष कम से कम 250 रुपये जमा कराना होता है। अगर यह राशि जमा नहीं की जाती है तो अकाउंट डिफाल्ट माना जाता है। ऐसे में अकाउंट को फिर से चालू कराने के लिए हर डिफॉल्ट वर्ष के लिए 250 रुपये के साथ 50 रुपये का जुर्माना देना होता है।

नेशनल पेंशन सिस्टम में भी न्यूनतम निवेश की शर्त लागू होती है। NPS के टियर-1 अकाउंट में हर साल 1 हजार रुपये जमा करना जरूरी है। अगर यह राशि जमा नहीं की जाती है तो अकाउंट फ्रीज हो जाता है और उससे जुड़ा टियर-2 खाता प्रभावित हो सकता है। अकाउंट को फिर से सक्रिय कराने के लिए बकाया राशि के साथ 100 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है।