हिसार GJU विवाद मामले में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला को SIT का नोटिस
जानकारी के मुताबिक, DSP कमलजीत ने इस मामले CIA इंचार्ज पवन सहित सभी 6 पुलिस कर्मियों को भी नोटिस दिया है। अभी दुष्यंत चौटाला-दिग्विजय चौटाला ने जांच में शामिल होने के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, JJP प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई का कहना है कि पुलिस ने अभी तक शिकायत व FIR की कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई है। उसे देखने के बाद ही जवाब दिया जा सकता है। आज दुष्यंत चौटाल कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आएंगे। जिसके बाद इस विषय पर भी विमर्श किया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, SIT इंचार्ज कमलजीत ने कहा कि अभी इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी। हमने दोनों पक्षों से साक्ष्य मांगे हैं। उनके बयान भी लेंगे। इसके बाद मौके से जुटाए गए अन्य वीडियो का भी विश्लेषण करेंगे। पूरी जांच के बाद SP सिद्धांत जैन को रिपोर्ट सौंपेंगे। Haryana News
यह था मामला
मिली जानकारी के अनुसार, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद JJP व इनसो नेताओं पर FIR दर्ज होने के बाद 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंचे थे। इसके बाद SP ऑफिस जा रहे थे तो रास्ते में सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार के साथ पुलिस कर्मियों से काफी बहस हुई थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि CIA इंचार्ज पवन कुमार की गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। पवन कुमार ने उन्हें हथियार दिखाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी ई है। जिसकी जांच के लिए SP ने DSP कमलजीत के नेतृत्व में SIT बनाई थी।