{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा के माखोसरानी गांव में किसान ने की खुदकुशी, भाई ने लगाए ये गंभीर आरोप

 

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले के माखोसरानी गांव में किसान जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। मृतक किसान के भाई ने गांव के किसान पर पीडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान महावीर सिंह बुधवार को घर से सुबह 9 बजे खेत में गया हुआ था। घर पर दोपहर का खाना खाने नहीं पहुंचा तो परिजन ने फोन किया। मगर फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इसके बाद दोपहर के तीन बजे जब खेत में तलाश की तो उसका शव नरमा के खेत में पड़ा हुआ था। मोबाइल फोन व सुसाइड नोट पास पॉलीथीन पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया।

भाई ने लगाए आरोप
किसान के भाई साधु राम ने बताया कि गांव किसान महेंद्र सिंह की कई दिन पहले किसी ने खरपतवार का छिडक़ाव कर फसल नष्ट कर दी। इस पर महेंद्र सिंह ने उसके भाई महावीर पर आरोप लगा दिए। इसके बाद पिछले चार पांच दिनों से वह परेशान था। उन्होंने कहा कि महावीर ने खेत में मोगा लगाए थे। इसी को लेकर महेंद्र सिंह रंजिश रख रहा था। इसी को लेकर उसके भाई पर खरपतवार खेत में करने का आरोप लगाया।

 

इसकी जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान महावीर जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया है। किसान के पास सुसाइड नोट मिला है। इसको कब्जे में ले लिया है। कुछ दिन पहले किसान महेंद्र सिंह के खेत में नरमा की फसल में खरपतावार का छिडक़ाव कर दिया गया। उसकी शिकायत में महेंद्र सिंह ने महावीर पर शक होने की बात कही थी। इसकी जांच प्रक्रिया चल रही थी।