हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे गायक मासूम शर्मा, कही ये बड़ी बात...
जानकारी के मुताबिक, सिंगर मासूम शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपनी फिल्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। इसी दौरान वे मीडिया के सवालों पर भड़क गए। सवाल पूछने पर मासूम ने कहा- मैं बीन बजाकै फेमस नी हुआ, कला के दम ई आया हूं। खाली कला के भरोसे ई बैठ्या रहा, मेरे बालकां नै किसी ने गोली मार दी तो। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, स्टेज विवाद पर मासूम ने कहा कि अब तक मेरे दिमाग में टेंशन है। इसके बाद माफी भी मांग ली। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। Haryana News
जाने मासूम ने क्या कहा…
जानकारी के मुताबिक, मासूम शर्मा ने पीसी में कहा कि मुझसे उल्टे सीधे सवाल मत पूछो। देहरादून विवाद पर खुलकर माफी मांगी है। भाई को एक गैंगस्टर का फोन आया था, जिसमें धमकी देने वाले ने कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। यह आज देहरादून से वापस नहीं जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम ने आगे कहा कि इस धमकी से परिवार काफी डर गया था। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था। समझ नहीं पाया कि क्या करूं। जिन लोगों ने धमकी दी, वे मेरे कार्यक्रम में भी मौजूद थे। धमकी देने वाला BJP के मंचों पर दिखाई दिया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मासूम ने आगे कहा कि अपनी कला के दम पर ही मैं पॉपुलर हुआ हूं। अगर गाली देने से कामयाबी मिलती तो 2009 में पॉपुलर बन गया होता। उस टाइम पर अधिक गालियां देता था। अपने गानों के दम पर आया हूं।