हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए गायक मासूम शर्मा, अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कही बड़ी बात
Apr 18, 2026, 16:46 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शो के दौरान गालियां देने के मामले में शनिवार को पंचकूला में राज्य महिला आयोग के सामने पेश होने नोटिस दिया गया था लेकिन सिंगर मासूम शर्मा आज पेश नहीं हुए है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने वकील को भेजा। इस पर आयोग ने मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दिन पहले मासूम ने कहा था कि मैं आयोग के सामने पेश नहीं होऊंगा। अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा- मासूम शर्मा ने खुद कहा कि वह 2009 से गालियां दे रहा है और खुद को बहुत बड़ा कलाकार बताता है। उन्होंने मासूम शर्मा को समन भेजा था। शनिवार होने के बावजूद ऑफिस खुला रखा, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। उसका वकील जवाब लेकर आया। मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया जाएगा, और अगर वह उस तारीख पर भी पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।