हरियाणा में बेखौफ हुए बदमाश, रोहतक में दुकानदार को दिनदहाड़े मारी गोलियां
Apr 11, 2026, 11:36 IST
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक जिले के गोहाना रोड पर एक दुकानदार के ऊपर फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के दौरान युवक को दो गोलियां लगी है, जिसे घायल अवस्था में PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान प्रवीन पुत्र राज सिंह निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई। प्रवीन की गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट सरिया के नाम से दुकान है। प्रवीन दुकान पर बैठा था, इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आया और प्रवीन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। Haryana News
आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, आरोपी 3-4 राउंड फायर करके मौके से फरार हो गया। फायरिंग के दौरान दो गोलियां प्रवीन को लगी है। प्रवीन के गले व चेहरे पर गोली लगी हुई है, जिसे खून से लथपथ हालत में PGI लाया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है।