{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

विद्यालय प्रबंधन समितियां शिक्षा व्यवस्था की सशक्त कड़ीविद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

 

फरीदाबाद, 19 जुलाई।

फरीदाबाद में इस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्योंअभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यालयों के विकासविद्यार्थियों की नियमित उपस्थितिबेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में समितियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना हैजिसमें अभिभावकोंशिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों की साझेदारी अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां विद्यालय और समाज के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करती हैं। उन्होंने समिति सदस्यों से आह्वान किया कि वे विद्यालयों के विकासविद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता तथा नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने में सक्रिय सहयोग देंताकि जिले के सभी सरकारी विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र बन सकें।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यशिक्षा विभाग के अधिकारीविद्यालय के प्राचार्यशिक्षकगणअभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।