School Holidays List: मार्च महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, फटाफट करें चेक
मार्च में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
मार्च महीने में कई त्योहारों की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस महीने होली, ईद-उल-फितर, राम नवमी, महावीर जयंती, डोलजात्रा, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे कई त्यौहार आ रहे हैं। इन त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहती है।
होली 2026 की छुट्टी कब है?
इस बार 4 मार्च को होली है। इस दिन की राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। सबसे ज्यादा छुट्टी घोषित की गई है। सबसे ज्यादा 3 दिन यूपी में कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड और दिल्ली आदि राज्यों में भी रंगों के त्योहार पर स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहती है।
ईद-उल-फितर की छुट्टी किस दिन है?
ईद-उल -फितर 21 मार्च को संभावित है। चांद दिखन के आधार पर ईद-उल-फितर रमजान के अंत का प्रतीक है। इस दिन देशभर में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
26 को राम नवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती
26 मार्च को राम नवमी है। इस दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 31 मार्च को महावीर जयंती है। आमतौर पर इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है।
मार्च में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 मार्च 2026- होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)
4 मार्च 2026- होली (कुछ राज्यों में 2 दिन की छुट्टी होती है)
19 मार्च- उगादी/गुड़ी पड़वा/चैत्र नवरात्रि (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र)
21 मार्च 2026- ईद-उल-फितर (संभावित)
26 मार्च 2026- राम नवमी (कई राज्यों में छुट्टी होती है)
31 मार्च 2026- महावीर जयंती (कई राज्यों में छुट्टी होती है)