{"vars":{"id": "128336:4984"}}

स्मैम स्कीम 2026-27: चयनित किसान 30 जुलाई तक कार्यालय में जमा करवाएं आवश्यक दस्तावेज

 

सिरसा, 28 जुलाई।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए संचालित स्मैम स्कीम के तहत ड्रा के माध्यम से जिन चयनित किसानों को विभाग की ओर से दस्तावेजों में कमी संबंधी संदेश (मैसेज) प्राप्त हुआ है, वे अपने आवश्यक दस्तावेज 30 जुलाई तक संबंधित कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करवाएं।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि चयनित किसानों को पटवारी रिपोर्ट, ऑनलाइन आवेदन की रसीद, ट्रैक्टर की वैध आरसी तथा यदि किसान अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है तो अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेज जमा होने के बाद ही किसानों के परमिट संबंधी आगामी आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय के बाद दस्तावेज जमा न होने अथवा किसी प्रकार की देरी होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित किसान की स्वयं होगी।