हरियाणा में RTO निरीक्षक और सहायक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हर महीने साढ़े 10 लाख रुपये की रखी थी डिमांड
मिली जानकारी के अनुसार, रिश्वत लेने का आरोपी RTO निरीक्षक राकेश राणा को ACB की टीम ने महर्षि दयानन्द कॉलोनी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, मामले में सहायक सचिव मनीष मदान की संलिप्तता भी मिली, जिसके कारण उसे भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में ACB थाने में केस दर्ज किया गया। Haryana News
चालान के दौरान मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने ACB में शिकायत दी कि उसके ट्राले का चालान RTO विभाग द्वारा किया गया था। चालान जमा करवाने के लिए वह RTO कार्यालय कन्हेली पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात निरीक्षक राकेश राणा व सहायक सचिव मनीष मदान से हुई। आरोपियों ने उस पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि वह सेटिंग नहीं करेगा तो उसकी गाड़ियों के लगातार चालान किए जाएंगे। Haryana News
प्रति गाड़ी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने प्रति गाड़ी 7 हजार रुपए मासिक रिश्वत की मांग की। उसकी व उसके साथियों की लगभग 150 गाड़ी चलती हैं, जिसके लिए कुल 10 लाख 50 हजार रुपए मासिक रिश्वत मांगी गई। बाद में यह सौदा 8 लाख रुपए प्रतिमाह पर तय हुआ, जिसमें से 5 लाख 50 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके है। Haryana News
रंगे हाथ गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने आरोपियों को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। शिकायत के आधार पर ACB ने रेडिंग पार्टी का गठन किया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए RTO कार्यालय कन्हेली के निरीक्षक राकेश राणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार लिया। ACB की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर सहायक सचिव मनीष मदान को भी गिरफ्तार कर लिया।