{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  समाधान शिविर एवं सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित

 

हिसार, 22 जून।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने समाधान शिविर एवं सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग वार शिकायतों की समीक्षा करते हुए प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने की संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। उच्च अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत की निगरानी की जाती है और शिकायत को ट्रैक किया जाता है। उन्होंने विभाग वाइज अधिकारियों से शिकायतों के समाधान लंबित होने के कारण पूछे। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। पॉलिसी इश्यू से संबंधित शिकायतों को मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें एवं शिकायत पर की गई कार्यवाही का भी अपडेट रखें। उन्होंने समाधान शिविर में दर्ज होने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर एटीआर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबे समय से पेंडिंग शिकायतों एवं री ओपन हुई शिकायतों पर विशेष रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 साल या इससे अधिक समय से पेंडिंग शिकायतों को टॉप प्रायरिटी पर लेकर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बार-बार ओपन होने वाली शिकायतों की एटीआर की जांच अवश्य करें। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि जिन शिकायतों में दो या दो से अधिक विभाग सम्मिलित हो, उन शिकायतों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सीएम विंडो के जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरड्यू शिकायतों को विशेष रूप से संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 24 जून को फिर से सीएम विंडो एम समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जाएगी अतः सभी अधिकारी लंबित शिकायतों का निपटान करना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 6364 शिकायतें प्राप्त हुई है जिन में से 4148 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है जबकि 1758 शिकायतों को विभागों द्वारा रिजेक्ट किया जा चुका है। वर्तमान में 252 शिकायतें लंबित है एवं 204 शिकायतें रिओपन हुई है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त प्रदीप हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।