हरियाणा में रिटायर्ड हवलदार ने किया सुसाइड, बेटे के सामने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7ः30 बजे नरेंद्र सिंह घर के आंगन में बैठे हुए थे। कुछ दूरी पर बेटा खाना खा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बेटा बचाने भागा। Haryana News
सुसाइड नोट में प्रताड़ना के आरोप
जानकारी के मुताबिक, साल्हावास पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी, बेटे व बहू द्वारा प्रताड़ना करने की बात लिखी है। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पुलिस अभी बेटे के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। Haryana News
घर पर रहते थे
मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र सेना में हवलदार थे। वो साल 2017 में रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद आमतौर पर घर पर ही रहते थे। उनका एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। सुबह किस बात पर विवाद हुआ, अभी यह सामने नहीं आया है। पुलिस ने बेटे के भी बयान लिए हैं, जो अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। Haryana News
सुसाइड नोट मिला
जानकारी के मुताबिक, DCP धारणा यादव ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं की जा रही कि नोट मृतक ने ही लिखा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी और उसे मृतक की लिखावट से मैच कराया जाएगा। Haryana News
आंतरिक मामला होने की आशंका
DCP से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला परिवार के आंतरिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।