{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 हरियाणा में ग्रुप D के 3371 खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखिए किस विभाग में कितनी सीटें

  चंडीगढ़: हरियाणा में बहुत जल्द ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती होने की उम्मीद जताई जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी के अतिरिक्त पदों की खाली भर्तियों का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। इसमें हरियाणा के  विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में 3371 रिक्तियों का ब्योरा दिया गया है। ये रिक्तियां मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर-1) और विभिन्न बोर्डों व निगमों के माध्यम से प्राप्त मांग के आधार पर अधिसूचित की गई हैं।
 
किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप डी के अतिरिक्त पदों की खाली को अधिसूचित करने की जानकारी दी है। सर्वाधिक 2751 पद कॉमन कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा पर्यटन लिमिटेड में 433 और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में 130 पद अधिसूचित किए गए हैं।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 14 पद हैं। लेबर एवं कंस्ट्रक्शन और एमएसएमई निदेशालय में 10-10 पद अधिसूचित किए गए हैं। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री में 5, राज्य चुनाव आयोग में 2, हरियाणा महिला विकास निगम में 5 पद अधिसूचित किए गए हैं। दूसरे विभागों में पद अधिसूचित किए गए हैं।