हरियाणा में PGT के 1,672 पदों पर भर्ती; 17 मई को होगी परीक्षा, जाने कितनी मिलेगी सैलरी?
मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा में सुबह 10 बजे से और दोपहर में एक बजे से आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वह आयोग की अधिकृत वेबसाइट से प्रवेश पत्र 11 मई से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वह प्रवेश पत्र A-4 साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके। Haryana News
9 मार्च को आवेदन
जानकारी के मुताबिक, HPSC द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड आज से जारी होंगे। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट (2 घंटे) और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (3 घंटे) शामिल किया गया। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 9 मार्च 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन के लिए आवेदन मांगे गए थे। Haryana News
ये होगा पे स्केल
मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत ₹47,600 – ₹1,51,100 का पे स्केल मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं, जिससे शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Haryana Public Service Commission, Panchkula
सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No.19/2026) लिंक चुनें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सभी विवरण जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें।
इसे चेक करके डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रखें।