{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Ration Depot: हरियाणा में अब राशन डिपो पर मिलेगी जैविक खाद, डिपो संचालकों की बढ़ेगी Income

 
 Ration Depot: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से  किसानों और राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अभी प्रदेश में 9,408 राशन डिपो संचालित हैं लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 13,408 करने का निर्णय लिया गया है।


हरियाणा में 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इन राशन डिपो में से 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। हरियाणा सरकार ने राशन डिपो वितरण प्रणाली से लेकर डिपो देने के तरीके को पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है।

डिपो संचालकों की बढ़ेगी आय
उन्होंने बताया कि डिपो संचालक इनकम का स्त्रोत बनाढ़ने के लिए डिपो से जैविक खाद के लिए 5-5 KG के पैकेट बेच सकेंगे। इससे गांव में जैविक खाद बनाने वाले किसान और पशुपालकों को गांव के पास ही एक बाजार मिल जाएगा और उन्हें शहरों तक अपने उत्पाद ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खेती के लिए जैविक खाद का उपयोग करने वाले किसानों को मानक तय कर बनाई गई जैविक खाद भी गांव में ही मिल जाएगी।