Ration ATM: अब ATM से 24 घंटे मिलेगा राशन, जानें कैसे?
Ration ATM: देश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब वो एटीएस से राशन ले सकेंगे। इस एटीम का नाम है-अन्नपूर्ति एटीम। इस एटीएम की मदद से कोई भी अपने हक का राशन 24 घंटे सातों दिन ले सकेगा। इससे अब राशन की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लगाने की आवश्कता नहीं पड़ेगी। इस मशीन के काम करने का तरीका भी बिल्कुल ATM की मशीन के जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें पैसे की जगह आपको गेहूं, चावल और चीनी जैसा जरूरी वस्तुए मिल सकेगी। इसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन की ओर से दी गई है। विभाग का दावा है कि यह मशीन 5 मिनट में 50 किलो तक अनाज बांट सकती है। जिससे इंतजार का समय 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
ऐसे ले सकेंगे राशन
जानकारी के मुताबिक, यह मशीन ऑटोमैटिक तरीके से राशन बांटने का काम करती है। यह राशन पाने का एक डिजिटल और बेहद आसान तरीका है। इसकी मदद से कोई भी शख्स सिर्फ राशन कार्ड नंबर और अंगूठे की मदद से अपने हिस्से का राशन आसानी से ले सकेगा। इस मशीन की वजह से लोगों को सरकारी राशन की दुकान पर खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस मशीन से राशन बांटने की वजह से 70 प्रतिशत तक समय की बचत होती है।
पांच मिनट में बांट सकती है 50 किलो तक का राशन
खबरों की मानें, तो अभी भारत में 5 लाख से भी ज्यादा सरकारी राशन की दुकाने हैं। जहां राशन की दुकान का संचालक राशन तोल कर लोगों को देते है। इस प्रक्रिया में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्नपूर्ति एटीएम से 50 किलो अनाज सिर्फ 5 मिनट में बांटा जा सकता है। इससे लोगों को राशन लेने के लिए बेहद कम इंतजार करना पड़ता है और अनाज की बर्बादी होने से भी बचेगी। लोहे की विशाल मशीन होने की वजह से चूहों या अन्य जानवरों की ओर से अनाज खराब होने की चिंता भी नहीं रहेगी।
ओडिशा से हुई थी शुरुआत
सबसे पहले इस अन्नपूर्ति एटीएम की शुरुआत ओडिशा से की गई थी। अब यह तेजी से दूसरे राज्यों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि, लोग अपने हक रा राशन ले सके।
अन्नपूर्ति एटीएम की लोकेशन ऐसे करें पता
अगर राशन कार्ड धाकर अपने फोन में मेरा राशन 2.0 ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो उससे आपको आस-पास की राशन की दुकानों समते अन्नपूर्ति एटीएम की जानकारी भी मिल सकेगी। वहीं आप अपने ब्लॉक और जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जाकर भी इस मशीन की लोकेशन के बारे में जानकारी ले सकते है। हर राज्य की खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके आप अपने एरिया के अन्नपूर्ति ATM की लोकेशन जान सकते हैं।