Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले तीन घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट
Aug 6, 2025, 07:52 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह आज यानी बुधवार सुबह 7.20 बजे जारी किया गया है। जिसके चलते प्रदेश में अगले तीन घंटों में बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले तीन घंटों में अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला/चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।