{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के इन जिलों में बारिश, IMD ने 2 दिन जारी किया यलो अलर्ट   

 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में आज (5 मई) को भी कई जिलों में मौसम खराब है। पंचकूला और फतेहाबाद के टोहाना और कैथल के राजौंद में सुबह बूंदाबांदी हुई। जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद और हिसार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को हिसार में तेज बारिश हुई। यहां आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, किरमारा और खेदड़ एरिया में ओले भी गिरे। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में भी हल्की बारिश देखने को मिली। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। मई में मार्च जैसा मौसम बना हुआ है। Haryana Weather

बादल और बारिश के कारण दिन के समय ‘हीटवेव’ का असर लगभग खत्म हो गया है।

अब जानिए बारिश आंधी से क्या नुकसान हुआ…

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 12 जिलों में आंधी से 15 हजार से अधिक पेड़ टूट गए। Haryana Weather

बिजली विभाग के मुताबिक, 16 जिलों में 5,173 खंभे व 340 ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे बिजली सप्लाई ठप रही।

फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ का टहना टूटकर गिरने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी आदेश कुमार (29) की मौत हो गई। वे ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर थे।

भिवानी में 100 फीट ऊंचा तिरंगा पोल दुकान पर गिर गया। 7 घरों की छत गिर गई। कई घर व इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक लड़की के सिर में चोट आई है। Haryana Weather

सोनीपत में 33 केवीए पावर हाउस में बीसीवी में ब्लास्ट हुआ।

चरखी दादरी में पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

यमुनानगर में फैक्ट्री की चिमनी शेड पर गिर गई।

सिरसा में गोशाला के दो शेड उड़ गए। Haryana Weather

रोहतक में डेयरी की टिन की छत उड़ गई।