Rain Alert : हरियाणा में आज सुबह बारिश शुरू, अगले तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
Updated: Jul 21, 2025, 07:10 IST
Rain Alert : हरियाणा के लगभग सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय है। रविवार रात से राज्य के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया। सोमवार सुबह से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल शामिल है।
मौसम विभाग ने आज सुबह अगले तीन घंटों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।
IMD के अनुसार 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश होगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।