हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी की तपिश से मिली राहत
Haryana Weather news today: हरियाणा में मंगलवार की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हाल ही में तीन दिन से बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। 6 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Updated: Jun 3, 2026, 10:16 IST

सिरसा का तापमान रहा सबसे अधिक
सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं बाकी जिलों का तापमान 36 डिग्री के आसपास चल रहा है। अब मंगलवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर से तेज व हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। 6 जून तक तापमान में ऐसे बदलाव होने से आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी। इस समय किसान भी फसलों की बुआई कर रहे हैं तो यह उनके लिए लाभकारी हो सकती है।
बारिश को लेकर इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज और येलो अलर्ट
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| जिला (District) | न्यूनतम तापमान (Minimum) | अधिकतम तापमान (Maximum) |
| अंबाला (Ambala) | 24.8 | 37.9 |
| भिवानी (Bhiwani) | 22.5 | 36 |
| फरीदाबाद (Faridabad) | 26.4 | 36.4 |
| गुरुग्राम (Gurugram) | 23.4 | 36.2 |
| हिसार (Hisar) | 25.3 | 38.2 |
| करनाल (Karnal) | 23.7 | 35.2 |
| नारनौल (Narnaul) | 22 | 36.5 |
| सिरसा (Sirsa) | 26.4 | 41.2 |