{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Rain Alert : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी

अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल,  जींद,हिसार,भिवानी,पानीपत,सोनीपत,रोहतक में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
 
Rain Alert : हरियाणा में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर IMD ने राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की असंका जताई है। 

इसके अलावा अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल,  जींद,हिसार,भिवानी,पानीपत,सोनीपत,रोहतक में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

वहीं झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, फतेहाबाद,रेवाड़ी, सिरसा, चरखी दादरी,  महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो  चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।