{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Rain Alert : हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, IMD ने 3 दिन का अलर्ट किया जारी

 मौसम विभाग ने आज रविवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
Rain Alert : हरियाणा में मानसून के चलते प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज रविवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 

इन जिलों में अलर्ट 

इनमें 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में भारी बारिश का लैर्ट अलर्ट है।

प्रदेश में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बारिश 

IMD के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 150.7 mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा है। इस समय तक 106.7 mm बारिश होती थी। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। यहां आब तक 352.1 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी टर्फ लाइन की वजह से नमी युक्त हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही है। ऐसे में 14 से 15 जुलाई को उत्तर हरियाणा में मध्यम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।