{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Rain Alert : आज पूरे हरियाणा में होगी तेज बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट; जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को 13 से अधिक जिलों में बारिश होगी। 
 
Rain Alert : हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कई जिलों में हल्की तो कहीं पर तेज बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई को पुरे प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिलों में येलों अलर्ट जारी किया है। 

30 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, और महेंद्रगढ़ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में हल्की बारिश हो सकती है।

31 जुलाई को इन जिलों में बरसेंगे बादल 

IMD ने 31 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, और पलवल में मध्यम बारिश बारिश की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी में हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बूंदाबांदी हो सकती है।