Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले दो घंटों में शुरू होने वाली है झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी
Aug 23, 2025, 08:24 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। इसके लिए चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट सुबह 7.45 बजे जारी किया गया है।
जिसके चलते अगले तीन घंटों में करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला,कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है।