Rain Alert : हरियाणा के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी
Rain Alert : हरियाणा में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पंचकूला जिले शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
सूबे में बीते दिन बारिश नहीं हुई। हालांकि पूरे दिन कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने आज राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है, लेकिन 21 जुलाई को सूबे में झमाझम बारिश हो सकती है।
कल इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज कई जिलों में में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। हालांकि इसके साथ ही पूरे हरियाणा में बादल छाने की संभावना है। वहीं 21, 22 जुलाई को प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी दी है। 21 को सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरूक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। 22 को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।