{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Railway News: हरियाणा के रेल यात्री ध्यान दें, जन्माष्टमी पर रेलवे ने किया ये ऐलान

 
Railway News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे ने कृष्ण जनमाष्टमी से पहले बड़ा तोहफा दिया है। इस मौके पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 

बताया जा रहा है इसमें भिवानी जंक्शन से तीन जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी होने से भिवानी जिलावासी विशेष रूप से लाभांवित होंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी में 14 अगस्त से 17 अगस्त तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 

 

15 अगस्त से 18 अगस्त तक बालाजी भिवानी के बढ़ाए डिब्बे 

उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी में 15 अगस्त से 18 अगस्त तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 

 

17 से 20 अगस्त तक बढ़ाए डिब्बे

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 16 अगस्त से 19 अगस्त तक और मथुरा से 17 अगस्त से 20 अगस्त तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।