Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार से दक्षिण भारत जाएगी स्पेशल ट्रेन
आंध्र प्रदेस से काकीनाडा से हिसार के बीच रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन का राजस्थान के स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। इस ट्रेन का फायदा तीर्थ यात्रियों को मिलेगा। इस रूट पर हजूर साहिब नांदेड़, रींगस, अजमेर शरीफ और आंध्र प्रदेश के प्रमुख मंदिर आते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होती है।
ट्रेन का होगा ऐसे होगा संचालन
ट्रेन संख्या 07705 प्रत्येक गुरुवार को काकीनाडा टाउन से रवाना होगी और तीसरे दिन (शनिवार) दोपहर 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 07706 हिसार-काकीनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक हिसार से रविवार रात 11:15 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 9 बजे काकीनाडा टाउन पहुंच जाएगी।
ट्रेन में कुल 24 डिब्बे रहेंगे। बता दें कि 21 फरवरी से बाबा खाटूश्याम का मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन का फायदा होगा।