अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विधान सभा सचिवालय को तैयारियां करने के लिए दिए निर्देश
विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हरियाणा मंत्री परिषद द्वारा 27 अप्रैल को विधानसभा का सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सत्र के संभावित कार्यों पर चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इस सत्र में राज्य के महत्वपूर्ण विधायी एवं नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने इस संदर्भ में विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सत्र की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, सदस्यों की सुविधाओं तथा मीडिया समन्वय पर ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि सत्र की कार्यवाही निर्बाध रूप से संचालित हो सके।