हरियाणा के हिसार, सिरसा व फतेहाबाद के लिए पोर्टल खुला, ओलावृष्टि से खराब फसलों की होगी भरपाई
मजदूरों के न्यूनतम रेट्स में हुई वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 8 अप्रैल को प्रदेश के मजदूरों के मिनिमम रेट्स में वृद्धि की है। अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 11,275 रुपये से बढ़कर 15,220 रुपये तथा अर्धकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 12,430 रुपये से बढ़कर 16,780 रुपये हो गया है। इसी प्रकार, कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 13,704 रुपये से बढ़कर 18,500 रुपये और हाई स्किल्ड श्रमिकों का मासिक वेतन 14,389 रुपये से बढ़कर 19,425 रुपये हो गया है। श्रमिकों के न्यूनतम मासिक वेतन में लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है। बैंक के मामले में जांच जारी है और यह मामला सीबीआई को सौंप दिया है। हालांकि, सारा पैसा ब्याज सहित वापिस आ चुका है।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ प्रियंका सोनी, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ डॉ जयेंद्र सिंह छिल्लर, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर श्री राजीव जेटली, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।