{"vars":{"id": "128336:4984"}}

कैथल के होटल में पुलिस की छापेमारी; 14 लड़के-लड़कियां मिले, पुलिस ने दी चेतावनी 

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में सनसिटी के सामने पुलिस ने एक होटल में रेड की। जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान होटल में 14 लड़के और लड़कियां कमरों में पाए गए। हालांकि रेड के दौरान बाहर से लड़कियां अथवा महिलाओं को बुलाकर देहव्यापार करवाने जैसा काम तो नहीं पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन आधा दर्जन से ज्यादा प्रेमी जोड़े वहां पर मिले। पुलिस ने सभी को कमरों से बाहर निकाला और चेतावनी देकर छोड़ दिया कि अगर दोबारा यहां आए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना SHO रामनिवास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सम्राट नामक के होटल में अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। स्कूलों की नाबालिग लड़कियों के साथ लड़के होटल में आते हैं। सिविल लाइन थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम होटल में पहुंची और छापेमारी की। Haryana News

SHO बोले-

मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान ऐसी कोई लड़की मौके पर नहीं मिली, जो नाबालिग हो। मौके पर मिले लड़कों और लड़कियों को समझाया और चेतावनी दी गई कि दोबारा यहां न दिखें। अगर यहां आए तो बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, SHO ने लड़कों और लड़कियों को कहा कि ऐसे काम करेंगे तो एक ओर परिवार की बदनामी होगी और दूसरी ओर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं होटल मालिक को भी पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई कि होटल में कोई गैर कानूनी कार्य न करवाए, नहीं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।