Haryana News: हरियाणा में स्कूटी से गिरी महिला तो तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से उतर गईं पुलिस कमिश्नर ममता सिंह, घायल की ऐसे की मदद
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुभाष चौक पर एक स्कूटी फिसलने से महिला घायल हो गई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने महिला को खुद उठाया और फिर उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिलवाया। इसके बाद अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल महिला की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी फिसलने से महिला सड़क पर गिर गई थी और चोटिल हो गई थी। उसी समय वहां से गुजर रहीं पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने स्थिति को देखते ही अपनी गाड़ी रुकवाई और गाड़ी से नीचे उतरीं और महिला को सहारा देकर उठाया। उन्होंने तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई और घायल महिला को हॉस्पिटल भिजवाया।
इस मानवीय कदम की शहरवासियों में खूब सराहना हो रही है। आमतौर पर अफसरशाही रवैये के लिए आलोचना झेलने वाले प्रशासनिक तंत्र में ममता सिंह का यह संवेदनशील और जिम्मेदाराना व्यवहार एक मिसाल बन गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।