रोहतक में प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, हाइड्रोजन ट्रेन और 14,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर वक्ताओं ने जताया आभार
रोहतक, 17 जुलाई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित कार्यक्रम का स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा प्रदेश की जनता को लगभग 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। स्थानीय स्तर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय टैगोर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शिनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना गर्व का विषय है। यह केवल एक ट्रेन नहीं बल्कि विकसित भारत, हरित ऊर्जा और आधुनिक भारत की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा को लगातार बड़ी विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है।
ऊषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। किसी भी महिला को अन्याय या उत्पीड़न सहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी शिकायत पुलिस एवं महिला आयोग तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झूठी शिकायतों को भी आयोग संरक्षण नहीं देगा और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
ऊषा प्रियदर्शिनी ने समाज से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों कमलेश पत्नी अशोक कुमार तथा कमलेश पत्नी सुरेश काहनौर निवासियों को गृह प्रवेश के लिए घरों की चाबियां सौंपी तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।
बॉक्स :-
हाइड्रोजन ट्रेन हरित ऊर्जा की दिशा में देश की बड़ी उपलब्धि :- पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2014 के बाद विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन हरित ऊर्जा की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि है, जिससे भविष्य में डीजल एवं पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, आतंकवाद पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
बॉक्स :-
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है :- मेयर राम अवतार वाल्मीकि
कार्यक्रम संयोजक एवं मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में निरंतर ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत भी हरियाणा से हुई थी और अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भी हरियाणा से होना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
बॉक्स :-
हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा से शुभारंभ होना प्रदेश के लिए है गौरव का विषय :- जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका
भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि रोहतक के टैगोर ऑडिटोरियम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि जिला के लोगों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व के प्रति अपार उत्साह है। उन्होंने कहा कि रोहतक से हजारों कार्यकर्ता जींद भी कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग लाइव प्रसारण के माध्यम से इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा के लिए गौरव का विषय है और यह राज्य के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
बॉक्स :-
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा वासियों को दी बड़ी सौगात :- चेयरपर्सन मंजू हुड्डा
जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देना प्रदेश के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा से संचालन शुरू होना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा तथा हरियाणा की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
बॉक्स :-
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के विकास को हमेशा दी है प्राथमिकता :- रेणु डाबला
भाजपा प्रदेश सचिव रेणु डाबला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हरियाणा को विशेष प्राथमिकता दी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन रैंक वन पेंशन, एम्स, बड़े औद्योगिक कॉरिडोर तथा अब हाइड्रोजन ट्रेन जैसी ऐतिहासिक परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बॉक्स :-
प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सभी दें योगदान :- मनमोहन गोयल
पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि हरियाणा को मिली विकास परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, सडक़ और परिवहन क्षेत्र को नई मजबूती देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का विजन आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन भविष्य की तकनीक का प्रतीक है और इससे देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा।
बॉक्स :-
- हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा :- दीपक निवास हुड्डा
भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा ने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों से जींद पहुंचे, जो स्वच्छ ऊर्जा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार नई तकनीक और आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बॉक्स :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्यातिथि को भेंट किया स्मृतिचिन्ह :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की मुख्यातिथि व हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शिनी को पौधे के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के सभी विशिष्ट अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
बॉक्स :-
- यह रहे उपस्थित :-
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, दीपक हुड्डा, जिला महासचिव नितिन जैन, कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, डॉ अशोक रंगा, पूर्व उप महापौर राजकमल सहगल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज, बीर सिंह हुड्डा, प्रेम हुड्डा, जयसिंह कन्हैली, ललित कुमार, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, नरेंद्र खट्टïर, हरिओम भाली, राजकुमार शर्मा, डॉ. कुलताज, वीणा सिक्का, डॉ दिनेश घिलौड, प्रतिभा सुमन, संगीता सिंगला, विजय आर्य, देवराज सांपला, एडवोकेट मनोज कुमार, सुनील राठौर, अंकुश बिडडू सांसी, शीशपाल सिंह चौहान, चुन्नी लाल, सुखबीर सिंदोलिया, कविता, बबिता, अंकित, कश्मीरी, शिव कुमार व भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।