{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर खेतों में मिला PIA लिखा गुब्बारा, मौके पर पहुंची पुलिस

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा, राजस्थान सीमा पर नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी में आज बुधवार को उस समय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया जब खेत के अंदर बनी ढाणी में पाकिस्तान लिखा गुब्बारा आकर गिर गया। जानकारी के मुताबिक, प्लेन के रूप में बने इस गुब्बारे पर 'पाकिस्तान' और 'पीआईए', पाकिस्तान का नाम व चांद सितारा लिखा हुआ था। 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ी में खेत के अंदर बनी ढाणी में बुधवार को सुबह के समय अचानक गुब्बार गिर गया। इस पर ढाणी में रहने वाले जयवीर सिंह शर्मा ने गुब्बारे को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कागदाना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कागदाना चौकी प्रभारी दीपक शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने बताया कि खेड़ी गांव की ढाणी में मिला गुब्बारा हल्का है और उस पर 'पीआईए' लिखा है। गांव निवासी हरदत पूनियां और अन्य ग्रामीणों ने भी गुब्बारा मिलने की पुष्टि की। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने बताया कि बुधवार को गांव खेड़ी के अंदर बनी ढाणी में गुब्बरा गिरा है। जिस पर PIA लिखा हुआ है। गुब्बरा हलका है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि यह गुब्बारा जो हवा के रुख के कारण उड़ते हुए यहां तक पहुंच गया है। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।