हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में फिजियोथेरेपिस्ट होंगे तैनात, जल्द होगी इन पदों पर भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग में मांग पत्र भेजा गया है। पहले विभाग द्वारा 54 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने बारे लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया था, अब संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए भेजा गया है। Haryana News
जींद व करनाल में CHC बनेंगी
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अनुसार, जींद जिले के गांव उझाना तथा करनाल जिले के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। इनमें उझाना सीएचसी निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपए की तथा संभली सीएचसी के लिए मुख्यमंत्री ने 2322.37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरती सिंह राव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र, PHC, CHC या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो, उस गांव में जल्द से जल्द नियमानुसार शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।