{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाये आमजन: सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार
​​​​​​​

 

सिरसा, 22 जून।
जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि शिविर में आमजन को आयुष्मान भारत योजना के लाभ जैसे कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली सुविधा और प्राइवेट हॉस्पिटलों मे मिलने वाली सुविधा के बारे में अधिक लोगो को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर आयुष्मान मित्रों के द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को हरियाणा सरकार के द्वारा मिलने वाले सुविधा वय वंदना कार्ड की जानकारी दी गई।
आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोसिंघाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां, उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चोपटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बड़ागुढ़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौटाला, उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली इस तरह से कुल 36 सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इसी तरह सिरसा जिले के 60 प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर आयुष्मान मित्र सूरज, मुस्कान, गीता, संदीप, सुनीता व सुमन ने आमजन को योजना के बारे में जानकारी दी।